फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन सिखाने के लिए 54 कर्मचारी व छह अधिकारी लगाए

विज्ञापन
शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में पीएम स्वनिधि योजना के तहत बैठक में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन्र सिखाने के लिए नगर आयुक्त ने छह अधिकारियों व 54 कर्मचारियों की टीम लगाई है। बैठक में उनको पथ विक्रेताओं की सूची सौंपी गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक हुई। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि स्वनिधि से समृद्धि की कवायद को आगे बढ़ाने के लिए 8655 पथ विक्रेताओं को यूआईडी सौंपी गई थी, ताकि वे सभी तरह का लेनदेन डिजिटल माध्यम से कर सकें। बहुत से पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेन-देन की जानकारी नहीं है। उनको जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए 54 कर्मचारियों व छह अधिकारियों को लगाया गया है। उन्हें पथ विक्रेताओं के नाम तथा मोबाइल नंबर की लिस्ट सौंपी गई। उन्होंने कहा कि सूची में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करके संबंधित पथ विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान करने के लिए जागरूक करना है।
सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि पथ विक्रेता को सौंपी गई यूआईडी एक्टिव है अथवा नहीं। इसके लिए कर्मचारियों को पथ विक्रेता के मोबाइल पर एक रुपये का ट्रांसफर करना होगा। यदि ट्रांसफर सफल हो जाता है, तो संबंधित पथ विक्रेता की यूआईडी एक्टिव होगी। इसके बाद पथ विक्रेता को कॉल करके डिजिटल लेनदेन की जानकारी देंगे। अगर कोई पथ विक्रेता की यूआईडी एक्टिव नहीं है तो उसको बैंक से एक्टिव कराने की जिम्मेदारी भी कर्मचारी की होगी। फिलहाल 4792 पथ विक्रेता सक्रिय हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि डिजिटल लेन-देन करने पर पथ विक्रेताओं को कैशबैक की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, प्रत्येक लेनदेन पर 50 पैसे का कैशबैक मिलेगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, सीटीओ आरती सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा अतुल तिवारी, शहर मिशन प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा, दीपक सिंह व कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर दीपक प्रजापति, अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें