फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
बिजलीपुरा ​स्थित सपा जिला कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष तनवीर खां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला और महानगर संगठन की बैठक हुई। इसमें 22 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के शाहजहांपुर आगमन और पुवायां विधानसभा के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि छात्र और नौजवान देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को पार्टी मजबूती से उठाती रही है।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि किसान महंगाई, खाद-बीज की बढ़ती लागत और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी आवाज उठाती रहेगी। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल ने किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी अमित यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें