फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्टोर रूम फिर बना अस्पताल...लगा आरोग्य मेला, देखे गए मरीज

Mon, 18 Mar 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव कैमहारिया पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में बैठे डॉक्टर और मरीज। संवाद
विज्ञापन
खुटार। स्टोर रूम में तब्दील गांव कैमहारिया के पीएचसी में साफ-सफाई के बाद रविवार को आरोग्य मेला लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 मरीजों को देखकर दवाइयां दी गईं। इससे मरीजों को घर के पास में ही उपचार की सुविधा मिल सकी।
विज्ञापन




ब्लॉक मुख्यालय से दस किमी दूर खीरी जनपद के बॉर्डर पर स्थित गांव कैमहारिया में कई वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। यहां पर एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड बॉय की तैनाती है। दूरस्थ क्षेत्र में पीएचसी होने के कारण यहां कोई अधिकारी नहीं जाता। स्वास्थ्यकर्मी अपनी मनमर्जी से काम करते थे।



हर रविवार को पीएचसी में लगने वाला आरोग्य मेला भी नहीं लगाया गया था। एक ठेकेदार ने अस्पताल के पंजीकरण, पैथालॉजी और ओटी कक्ष में पानी आपूर्ति के पाइप और उपकरण भर रखे थे।
विज्ञापन




अमर उजाला ने 11 मार्च के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसीएमओ डॉ. अंसार अली ने मामले को गंभीरता से लेकर व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही थी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने ठेकेदार को बुलाकर कमरों में रखे पानी सप्लाई के सामान को हटवा दिया था।

इस रविवार को अस्पताल में डॉ. अंकित वर्मा, फार्मासिस्ट विजय वर्मा और वार्ड बॉय मुख्त्यार अली ने आरोग्य मेला भी लगाया। मेले में कुल 25 मरीज देखे गए और उन्हें दवाइयां दी गईं।







अस्पताल के कमरों से सामान हटवा दिया गया था। मेला भी लगाया गया और मरीज देखकर दवाई भी वितरित की गई। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं, अब कोई समस्या नहीं है।



-डॉ. संजीव कुमार अधीक्षक सीएचसी खुटार

गांव कैमहारिया पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में बैठे डॉक्टर और मरीज। संवाद

गांव कैमहारिया पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में बैठे डॉक्टर और मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें