फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगरपालिका में काम किए बिना ही दिया जा रहा वेतन

Sun, 17 Mar 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर पालिका सदस्यों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम संजय पांडे से मिलकर बताया कि नगर पालिका में काम नहीं करने के बाद भी कई लोगों को वेतन दिया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सदस्यों ने एसडीएम को बताया कि सात मार्च को 19 सदस्यों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया था। इसके बाद सदस्यों ने बोर्ड बैठक का रजिस्टर देखने के लिए मांगा, जो अभी तक नहीं दिखाया गया है। इसके अलावा अन्य सूचनाएं मांगी गई थीं, वह भी नहीं दी जा रही हैं। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगे कर्मचारियों की जानकारी भी सदस्यों को नहीं दी जा रही है। कई ऐसे लोग हैं जो काम नहीं कर रहे हें, लेकिन उनको आउटसोर्सिंग के माध्यम से वेतन दिलाया जा रहा है, यह सरकारी धन का दुरुपयोग है।
सदस्यों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम संजय पांडे ने बताया कि सदस्यों के पत्र पर जानकारी कराई जाएगी। यदि कोई अनियमितता है तो अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। एसडीएम से मिलने के दौरान राजेश त्रिवेदी, सरोज सिंह, सीमा गुप्ता, विनय मिश्रा, अंग्रेज सिंह सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें