फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा जंक्शन पर आज से फिर शुरू होगा चार ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में रोजा जंक्शन से बरेली और लखनऊ दिशा की चार प्रमुख ट्रेनों का बंद किया गया ठहराव उत्तर रेलवे ने वापस ले लिया है। अब मंगलवार से पहले की तरह यह ट्रेनें यहां रुकने लगेंगी। मंगलवार की सुबह योगनगरी ॠषिकेश से चलकर हावड़ा जाने वाली ट्रेन का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू होने पर रेल प्रशासन ने यहां सभी ट्रेनों का ठहराव रद्द कर दिया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी रोजा जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव बंद रहा। वर्तमान में यहां से बरेली अथवा लखनऊ दिशा में जाने के लिए एक भी ट्रेन नहीं थी। इस वजह से यहां के लोगों को कहीं जाने के लिए शाहजहांपुर स्टेशन जाकर ट्रेन लेनी होती है।
इससे जन सामान्य को हो रही दिक्कतों को लेकर राजनीतिक दलों व रेलकर्मियों के संगठनों ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सहित केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार को ज्ञापन दिए थे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने विगत माह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी भेंट वार्ता की। इन प्रयासों के सार्थक नतीजे सामने आए और रेल मंत्रालय ने रोजा स्टेशन पर चार ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी दे दी। मंगलवार से बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 14307/14308, हावड़ा-ॠषिकेश योगनगरी एक्सप्रेस 13009/13010, हावड़ा-अमृतसर मेल 13005/13006 और बनारस-बरेली एक्सप्रेस 14235/14236 का ठहराव होने लगेगा। इससे यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें