फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा में सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृतसर जंक्शन से कोलकाता जाने वाली 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस के एसी कोच पर अराजकतत्वाें ने पथराव कर दिया। यात्रियों की शिकायत के बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मामले में आरपीएफ थाने में अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सुपरफास्ट ट्रेन का बरेली से चलने के बाद सीधे लखनऊ में स्टाॅपेज है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन शाहजहांपुर से होते हुए रोजा पहुंची थी। तभी कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। बताते हैं कि एसी कोच का शीशा टूट गया।
पत्थर बोगी के अंदर पहुंच गया। यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सूचना देने के साथ ही टीटीई को सूचना दी। टीटीई ने कंट्रोल को पूरे मामले से अवगत कराया। ट्रेन पर पत्थरबाजी की सूचना पर आरपीएफ स्टाफ में खलबली मच गई। तुरंत ही रोजा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और पड़ताल की।
विज्ञापन

हालांकि, पत्थर फेंकने वाले भाग चुके थे। मामले में आरपीएफ की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कंपनी कमांडर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पत्थर फेंकने वालों की तलाश की जा रही है। आसपास के गांवों में सुराग लगा रहे हैं। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें