तिलहर। थाना पुलिस ने रविवार शाम करीब चार बजे गुलामखेड़ा गांव के पास एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। पिकअप में विद्युत निगम की 33 हजार वोल्ट लाइन की चोरी के तार बरामद हुए। पुलिस को देखकर चालक मौके से भाग गया।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि जमौर विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन के तार चोरी हो गए थे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि नगरिया चौकी पुलिस टीम ने पिकअप को पकड़कर तलाशी ली थी, जिसमें चोरी के तार बरामद हुए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद