घंटाघर के समीप मोहल्ला चमकनी अंटा में दोपहर बाद एक बंद घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मकान बिल्कुल खाली होने से नुकसान तो कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन इस बात की चर्चा जरूर हुई कि आखिर मकान में जला क्या। फिलहाल मोहल्ले वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के सदस्यों ने आग बुझाकर तसल्ली की।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे चमकनी अंटा बिद्रोही वाली गली स्थित अमित शर्मा के बंद मकान में अचानक धुआं उठने लगने लगा, इससे पहले कि मोहल्ले वाले कुछ समझ पाते कि बंद मकान से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आम पर काबू पाया। मोहल्ले वालों ने बताया कि एक साल पहले 26/27 अप्रैल की रात इसी मकान में आग लग गई थी, तब इसमें प्लास्टिक का गोदाम था। ठीक एक साल बाद फिर आग लगने से लोग सकते में आ गए। जर्जर मकान होने के कारण उसमें कोई रहता भी नहीं है। समझा जा रहा है कि किसी ने बीड़ी-सिगरेट पीकर खिड़की से मकान के अंदर फेंक दी होगी। मकान के अंदर पिछले वर्ष की जली प्लास्टिक अभी भी काले छोटे-छोटे टीले के रूप में मौजूद रहे। आग बुझाने के लिए पहुंचे अग्निशमन दल में एफएसएसओ राममूर्ति लाल, मनोज कुमार, मोहन लाल वर्मा, सकटे लाल गौतम, नितिन और ज्ञानेंद्र शामिल रहे।