फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर की तरह बदन में चुभती रहीं सर्द पछुआ हवाएं

Wed, 20 Jan 2016 07:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी का दौर थमने के बाद बुधवार को सुबह सूर्योदय के साथ सूरज की किरणें जमीन पर उतरीं। गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाने के लिए सर्दी से बेहाल लोग घरों के बाहर खुले में निकल आए, लेकिन इसी के साथ सर्द पछुआ हवाएं तीर की तरह बदन में चुभने लगीं। बारिश के कारण वातावरण में बढ़ी नमी हवा का साथ पाकर ठिठुरन बढ़ाती रही। दोपहर बाद पछुआ हवाओं के आगे धूप बेबस पडने लगी। दिन ढलने के साथ कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया जिससे बचने के लिए गरीब तबके के लोग अलावों के ठौर-ठिकाने तलाशने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर बूंदाबांदी का दौर जारी रहने से एक दिन पहले की तुलना में तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया था। बुधवार को सुबह आसमान साफ रहने के साथ सूर्योदय हुआ तो धूप की गर्माहट पाकर थर्मामीटर का पारा भी 4.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया, लेकिन बारिश के कारण बढ़ी हुई आर्द्रता के कारण सर्दी से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई। ठंडी पछुआ हवाओं के झोकों ने शीतलहर का रूप लिया तो धूप की तेजी गुम होने के साथ ठिठुरन में भी बढ़ोतरी हो गई।
दोपहर बाद शीतलहर का असर इतना बढ़ गया कि धूप सेंकने को बाहर निकले लोगों ने कमरों में जाकर ही राहत महसूस की। दिन ढलने के बाद हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने अभावग्रस्त गरीब तबके के लोगों को सताना शुरू कर दिया। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा छाने और बाद में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें