फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों से दूर रहने में ही कल्याण : अनिल

विज्ञापन
गांव तुलापुर में यज्ञ करते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
खुटार। गांव तुलापुर के भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे वार्षिकोत्सव में कथा व्यास अजय कौशल ने राम वनवास और अनिल दीक्षित ने महाभारत के जुए का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

अजय कौशल ने कहा कि राजतिलक की तैयारियों के बीच कैकेयी के वरदान में राम को वनवास मांगने की बात पता चलते ही अयोध्या के लोग निराश हो उठे, लेकिन भगवान राम ने पिता की आज्ञा मानते हुए वनवास जाने का निर्णय किया। लक्ष्मणजी और सीताजी भी उनके साथ वन के लिए गए तो राजा दशरथ मूर्छित हो गए। अनिल दीक्षित ने नशे, जुए जैसी कुरीतियों से दूर रहने की अपील करते हुए महाभारत में कौरव, पांडवों के बीच द्युत क्रीड़ा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि इससे कौरवों का नाश हो गया।
कथा से पूर्व आचार्य मनमोहन मिश्रा और श्रीश शुक्ला ने देव पूजन कराया और यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के दौरान पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, यजमान नीरज शुक्ला, रजनीश दीक्षित, प्रधान जीत शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें