फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरक बजट पूरा करेगा स्टेशन भवन का अधूरा निर्माण

Thu, 28 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
सील की गई इमारत के भीतर चल रहा अवैध निर्माण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुराने रोडवेज स्टेशन परिसर में निर्मित कराए जा रहे स्टेशन के नए भवन की कार्य पूर्ति समय सीमा 30 जून बीत जाने के एक माह बाद भी स्वीकृत बजट की तीसरी किश्त नहीं मिल पाई है। इस वजह से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और यात्री सुविधाओं का अकाल बना हुआ है। 
विज्ञापन

5.87 करोड़ रुपये के सापेक्ष हुए तीन करोड़ के काम
परिवहन निगम निदेशालय ने स्टेशन के नए भवन के लिए 587.09 लाख रुपये का बजट स्वीकृत करने के साथ ही यूपी कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा डेवलपमेंट कारपोरेशन को कार्यदायी संस्था नामित किया था। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने बीते वर्ष आठ अगस्त से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निगम मुख्यालय से बजट की पहली और दूसरी किश्त में तीन करोड़ रुपये जारी हुए। इस धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र भेजे चार माह बीत गए हैं, लेकिन अवशेष धनराशि की तीसरी किश्त के लिए अब प्रदेश सरकार के एक सितंबर को विधानसभा में पेश होने वाले पूरक बजट से अफसरों की उम्मीदें जुड़ी हैं।  
बजट मिलने पर अवशेष कार्य में लगेंगे दो माह
बजट की प्राप्त धनराशि से स्टेशन का मुख्य भवन, बसोें के लिए शेड सहित प्लेटफॉर्म, एआरएम कार्यालय व आवास, शॉपिंग काम्प्लेक्स की दुकानें आदि निर्मित की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अभी वहां स्टेशन के पूर्वी छोर पर खाली पड़ी जगह के समतलीकरण, दो एकड़ के परिसर में आरसीसी के स्लैब डालने, निर्मित भवन के फर्श, दरवाजे-खिड़कियां, रंगाई-पुताई आदि तमाम काम बकाया हैं। 
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पर चढ़ी 15 लाख रुपये की देनदारी
निगम मुख्यालय से जारी धनराशि निर्माण कार्य पर खर्च होने के बाद कार्यदायी संस्था ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से गत एक अप्रैल को स्वीकृत धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र निगम मुख्यालय भेज दिया। बजट की अगली किश्त का इंतजार करने के बजाय कार्यदायी संस्था ने काम जारी रखते हुए 15 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च कर दिए। इस कर्ज को चुकाने के लिए बजट की अगली किश्त की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है। 
कार्यदायी संस्था को बजट की तीसरी किश्त का भुगतान नहीं मिलने से गत एक अप्रैल से भवन निर्माण का काम रुका है। इस बारे में डीएम, सीडीओ आदि प्रशासनिक अधिकारी भी शासन स्तर पर संपर्क बनाए हैं। पूरक बजट में अवशेष धनराशि स्वीकृत होते ही शेष निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। 
-रामबहादुर यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
बजट की प्राप्त धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र रोडवेज अफसरों के माध्यम से गत अप्रैल में निगम मुख्यालय भिजवा दिया था। इस वर्ष प्रदेश के वार्षिक बजट में रोडवेज भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित नहीं हो पाने के कारण अब पूरक बजट से शेष धनराशि मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन परिसर में लाइटिंग, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, इलेक्ट्रॉनिक डिसप्ले बोर्ड आदि लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

-विमल जोशी, सहायक अभियंता, यूपी कांस्ट्रक्शन्स एंड इंफ्रा डेवलपमेंट कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें