फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्जी ब्रिगेडियर के कार चालक के दर्ज किए गए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहीद संग्रहालय में पकड़े गए फर्जी ब्रिगेडियर रोजा के दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी निवासी आर्यन वर्मा के साथ घूमने वाले कार चालक रोजा निवासी जगवीर को बुधवार को थाने बुलाकर उसके बयान दर्ज किए गए। अब फर्जी ब्रिगेडियर के साथ कमांडो बनकर घूमने वाले भाड़े के बाउंसरों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पूर्व सैनिकों ने सैन्य अधिकारियों की मदद से फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा को शहीद संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में बुलाकर पकड़ा था। बरेली से आई इंटेलीजेंस टीम ने पूछताछ की थी। देर शाम आरोपी आर्यन वर्मा को थाना सदर बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।
नायब सूबेदार अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैंट चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। वह फर्जी ब्रिगेडियर का फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले का भी पता लगाने के लिए दिल्ली, नोएडा, गुरुगांव जाएंगे। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें