फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा-महिला सम्मान और सुरक्षा पर दिया जाए जोर

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में फरियादियाें की समस्याएं सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुना और समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और सरकार की ओर से संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया।
विज्ञापन

सुजीता कुमारी के सामने घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, छेड़खानी, अपहरण, सामूहिक विवाह, यौन शोषण और अभद्र व्यवहार के 18 मामले आए। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना आयोग की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के बाद उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जनपद को चौथी रैंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संरक्षण अधिकारी निकेत कुमार सिंह व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम जीत सिंह राय, डीडीओ ऋषि पाल सिंह, सीओ इशिका सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, डीपीओ अरविंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निगोही में जागरूकता कार्यक्रम में लिया हिस्सा
सदस्य राज्य महिला आयोग सुजीता कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निगोही विकास खंड में आंगनबाड़ी, आशा वर्करों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान रोशनी, नाभिया, जेहरा फातिमा, आव्या, रूही, प्रिया, किंजल को उपहार स्वरूप बेबी किट दी गई। आईसीडीएस विभाग की ओर से चंदा व सुनीता की गोद भराई और श्रेया व शिवानी का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान तिलहर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सलोना कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें