फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संदीप का सपाइयों ने किया स्वागत

Thu, 31 Dec 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी जन समस्या मेला के प्रदेश सचिव संदीप सिंह यदुवंशी के बृहस्पतिवार को जनपद आगमन पर पार्टी ओर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका नारेबाजी के बीच फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर यदुवंशी ने संगठन के पदाधिकारियों को संगठन के नाम के अनुरूप जन समस्याओं का निस्तारण तेजी से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव के स्वागत के लिए संगठन के कार्यकर्ता सुबह से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में उमडने लगे। जन समस्या मेला के जिलाध्यक्ष नौशाद कुरैशी के नेतृत्व में सभी ने यदुवंशी का स्वागत किया। इस मौके पर हुई बैठक में प्रदेश सचिव ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता के हित में अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ाएं जिससे कि लोगों की समस्याओं का प्रभावी तरीके से निस्तारण हो सके।
प्रदेश सचिव यदुवंशी ने कहा कि पाटी्र और संगठन पदाधिकारियों के जायज काम नहीं करने या फिर उनमें बाधा डालने वाले अधिकारियों को प्रदेश सरकार के सामने जवाबदेही के लिए खड़ा किया जाएगा। स्वागत और बैठक में जन समस्या मेला के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिओम नीरज, इंतेशा वारसी, डिंपल सक्सेना, विपिन गुप्ता, दीवेश शुक्ला, अश्विनी यादव, विजय प्रताप सिंह, आसिफ अली, इलियास हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें