फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मेला के झूला ठेकेदार ने एक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला मेले में झूला ठेकेदार इमरान अली निवासी बाबूजई पेशावरी ने थाना सदर बाजार में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि खुद को एक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति दिन में कई बार उन्हें फोन करता है।
आरोप है कि वह व्यक्ति उनसे रंगदारी मांगता है। अन्यथा ठेका बंद कराने और छवि धूमिल करने की धमकी देता है। इससे तंग आकर उस व्यक्ति को 10 हजार रुपये दिए। वह व्यक्ति अब 50 हजार रुपये की और मांग कर रहा है। रुपया न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर सदर बाजार अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें