फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार करेगी उपहारों की बरसात

Sun, 29 Mar 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पर्यटन मंत्रालय का कामकाज देख रहे जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह एक अप्रैल को ओसीएफ के रामलीला ग्राउंड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाजवादी पेंशन योजना के चयनित लाभार्थियों को परिचय पत्र और श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को साइकिलें वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने रविवार को विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके जरूरी व्यवस्थाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि पेंशन योजना के पांच सौ लाभार्थियों को विभिन्न स्थानों से जिला मुख्यालय तक लाने के लिए बसों और अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसलिए सभी खंड विकास अधिकारी वाहनों की व्यवस्था भली प्रकार समझ लें। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त नदीम अहमद ने बताया कि 500 श्रमिकों को साइकिलें और 100 अन्य लाभार्थियों को सोलर लाइटें देने को उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने और ले जाने की व्यवस्था कर ली गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा के अनुसार कुल 897 साइकिलें वितरित होनी हैं। शेष लाभार्थियों को सीधे दुकानों से साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें