शिक्षण संस्थाओं में परीक्षाफल बंटना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को कई शिक्षण संस्थाओं में परीक्षाफल घोषित हुआ, इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यहां बता दें कि सभी स्कूल-कॉलेजों में 31 मार्च तक परीक्षाफल घोषित किया जाना है।
सुदामा स्कूल में अक्षरा ने मारी बाजी
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में नर्सरी से कक्षा नौ और कक्षा 11 का रिजल्ट घोषित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि नर्सरी की अक्षरा गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत, केजी की दिव्या मिश्रा ने 98.6, कक्षा एक की आयशा मसूद ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इसी तरह अन्य कक्षाओं में संदीप ने 95.5 प्रतिशत, ऐमन फातिमा ने 94.4, भव्या ने 96.5, तनिष्का ने 92, कीर्ति रस्तोगी ने 93.18, प्राची वार्ष्णेय और अमिषा सक्सेना ने 96.72, कनक सक्सेना ने 87 गरिमा ने 87 फीसदी अंक लेकर कक्षा में टॉप किया। इन सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
रिजल्ट के दौरान चहका ‘बचपन’
बचपन स्कूल में मुख्य अतिथि श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने परीक्षाफल घोषित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधक राम नरेश यादव, प्रधानाचार्य निधि बहल के साथ मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी दिए। पुरस्कृत होने वालों में मन्हा, हर्ष पाल, प्रवण, प्रवीण, चंद्र झा, समर्थ शुक्ला, एहसास, श्रेया, अर्पित, अक्षज, शरण्या, जुवेरिया रोज, इशिता, अंजली, प्रशांत, देवांश, सृष्टि, स्वरित, अभिज्ञान, आयुष, अथर्व, आदित्य, अंशुमन, तनिष्का, लावण्या, जसपाल, यूसुफ, आकर्ष, अक्षत, कनिष्का, अनन्या, मानवी, सुयश, शाश्वत, शौर्य, आराध्या, देवांश, शगुन, सचिन, अर्चिता, रिद्धिमा, रिदम, रोज, पुरोजित आदि शामिल रहे। संचालन इल्मा फारुखी और असरा ने किया।
सेंट बिलाल में चेयरमैन ने बांटा रिजल्ट
संत बिलाल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन तनवीर खां ने परीक्षाफल घोषित किया। इस अवसर पर उन्होंने सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मो. रिजवान मियां, प्रबंधक हाजी इकरार मोहम्मद, व्यापारी नेता सचिन बाथम आदि के साथ कक्षा में प्रथम आए बच्चों को पुरस्कृत भी किया। पुरस्कृत होने वालों में आतिफ रजा, युसरा, नशरा रशीद, रमशानाज, फाजिल हसन, जोया, नमरा अंसारी, उमैमा रशीद, अफीफा फातिमा, मो. काशिफ, तबिंदा अंसारी, मो. शान, शहाबउज्जमा, सालिमा, अनिकेेत, फातिमा अली,अक्शा अंसारी, फुरकान अली आदि शामिल रहे।
भसीन में बच्चों को उपहार भी मिले
भसीन पब्लिक स्कूल में निदेशक विनोद भसीन और प्रधानाचार्य दीपिका भसीन ने परीक्षाफल बांटा। विभिन्न कक्षाओं में प्रियांशी, कोपल, हार्दिक, अद्वितीय, अश्मिका, नेहा, उन्नति, सूफिया, दिव्यांश, अयान, आरुष, चंद्रिका, वेदांश, अन्वेषा, सुयश, लव, सिद्धिका, वैभवी, नीमय, श्याम, मेघा, आमना, अमन, अब्दुल, चंदन, अक्षत, संकल्प, कुणाल, वैष्णवी, नंदिता, उर्वशी, सवनूर, श्रेया, रमेश, सुखप्रीत, कृष्णा आदि ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
फैजान ने सर्वाधिक अंक लेकर किया टॉप
श्री बाबा विश्वनाथ बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी गुप्ता ने रिजल्ट बांटा। केजी के फैजान ने 99 प्रतिशत अंक लेकर गौरवांवित किया। इनके अलावा अंशिका, दिव्या, ध्रुव, काव्य, आशू, हिमांशु, नैतिक, शीतल, शुभि, नंदिनी, खुशी, कृष्णा, सुशांत, काजल, आलोक, अभिषेक, आशुतोष, उदयराज, अंशिका, आशी, वंशज, वंशिका, रूपाली, यशिका, मीनाक्षी, सुधांशु, प्रियांशी, कशिश, सेजल, श्रेया, अंशुल ने भी कक्षा में सर्वाधिक अंक बटोरे।