फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकलने लगे पांच सौ के नए नोट

Thu, 29 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नोटबंदी के बाद से जन सामान्य की पहुंच से बाहर रहे पांच सौ के नए नोट बुधवार से जिले के एटीएम से निकलने लगे। इससे लोगों को दो हजार के नोट भुनाने में काफी आसानी हो गई है। अग्रणी बैंक प्रबंधक के अनुसार जिले में विभिन्न बैंकों के करीब 65 एटीएम अपडेट करके चालू कर दिए गए हैं। बुधवार को बॉब के 25 एटीएम से जरिए लोगों ने नगदी की जरूरतें पूरी कीं।  नोटबंदी लागू होने के बाद एक सप्ताह तक दो हजार और पांच सौ के नए नोट नहीं आने से जिले के अधिकांश एटीएम भी ठप हो गए थे। ऐसे में अधिकारियों ने कुछ एटीएम में सौ रुपये के नोट भरकर उन्हें चालू करने का प्रयास किया, लेकिन उपलब्ध कैश की तुलना में मांग अधिक होने से सौ के नोट की कैसेट जल्दी खाली होने लगीं। नतीजे में एटीएम भी बमुश्किल दो घंटे नोट उगलकर ठप होने लगे। करीब दो सप्ताह बीतने के बाद आरबीआई से दो हजार के नए नोटों की खेप मिलने के बाद बैंकोें में भुगतान काउंटर कायदे से चालू हो सके, लेकिन एटीएम में दो हजार के नोटों वाली कैसेट्स नहीं होने से उन्हें आटो ट्रांजक्शन प्रक्रिया में शामिल नहीें किया जा सका। इस बीच, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आरबी त्रिवेदी, मेन ब्रांच के मैनेजर संतोष झा, चौक घंटाघर के ब्रांच मैनेजर अपूर्व गुप्ता और इंडियन बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक आदि के शाखा प्रबंधकों ने निजी प्रयास करके अपने एटीएम अपडेट करा लिए। इसी के साथ गिने-चुने एटीएम में दो हजार के नोट फीड कर खातेदारों को भुगतान होने लगे। इसके बावजूद बॉब के अधिकांश एटीएम ठप रहे। इस बीच, जन सामान्य के लिए दो हजार के नोट बाजार ले जाने पर समस्या बनने लगे क्योंकि दो-तीन सौ रुपये की खरीदारी करने पर दुकानदार बाकी फुटकर रकम लौटाने को तैयार नहीं हुए। इस वजह से बैंकों से जारी होने वाले सौ रुपये और इससे कम मूल्य वर्ग वाले पुराने नोट भी बाजार में डंप होने लगे। इधर, नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री द्वारा बैंकिंग स्थिति सामान्य होने के लिए मांगी गई 50 दिन की मोहलत की मियाद नजदीक आने के साथ बैंक अधिकारियों ने नकदी के लेनदेन को सहज-सुगम बनाने की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। हालांकि, बुधवार को अन्य दिनों के विपरीत एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम कैश की कमी से बंद रहे, लेकिन इसकी भरपाई बॉब समेत अन्य बैंकों के एटीएम ने पूरी कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें