फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सौ मीटर रिले रेस में एसएस कॉलेज विजेता

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में खेलकूद के दौरान रस्साकशी में प्रतिभाग करता कॉलेज स्टाफ। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में सीनियर बालक व बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद कॉलेज, जूनियर बालिका वर्ग में एमएसएमवी विजेता बना।
विज्ञापन


बुधवार को फुटबाॅल जूनियर वर्ग में एसएसएमवी व सीनियर वर्ग में एसएस कॉलेज ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अंश मोहन मिश्रा व बालिका वर्ग में अनुष्का कटारिया ने जीत दर्ज की।
दो सौ मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में सत्येंद्र यादव, बालिका वर्ग में दुर्गा, जूनियर में उदयराज व शगुन विजेता बनीं। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक, गुनगुन व उस्मान अली ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में सत्येंद्र यादव, वृंदा, विशाल राठौर व पल्लवी विजेता बनीं। इस बीच स्टाफ के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता में एसएस कॉलेज ने बाजी मारी।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. मृदुल पटेल, 40 वर्ष से ज्यादा में डॉ. बलवीर शर्मा व 50 वर्ष से अधिक आयु में मेजर अनिल मालवीय विजेता बने। इससे पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर खेल व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अजीत सिंह चारग, संयोजक डॉ. प्रांजल शाही, कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. संजय सिंह, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

एसएस कॉलेज में खेलकूद के दौरान रस्साकशी में प्रतिभाग करता कॉलेज स्टाफ। स्रोत: आयोजक

एसएस कॉलेज में खेलकूद के दौरान रस्साकशी में प्रतिभाग करता कॉलेज स्टाफ। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें