फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में सपा महानगर कमेटी ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिये बताया गया कि पुवायां रोड पर सिंधौली के पास महानंदपुर ग्राम के पास फर्जी टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है। भाजपा सरकार में नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर विद्यार्थियों को न्याय दिलाने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, डीजल-पेट्रोल के दामों की बढ़ोतरी को नियंत्रित करने समेत कई मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, रणंजय यादव, सैयद रिजवान, उत्पल यादव, प्रसून कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें