फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कई गांवों में वसंतकालीन गन्ने की बोआई शुरू

विज्ञापन
रोजा क्षेत्र ​स्थित खेत में गन्ने का बीज डालते चीनी मिल के महाप्रबंधक पंकज गोयनका। स्रोत: जागरू - फोटो : chineni news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद के कई गांवों में गन्ने की वसंतकालीन बोआई शुरू हो गई है। रोजा चीनी मिल और बरेली की द्वारिकेश चीनी मिल ने पहल करते हुए कई गांवों में बोआई शुरू कराई है।
विज्ञापन

रोजा। रोजा चीनी मिल के महाप्रबंधक पंकज गोयनका ने मिल के अन्य अधिकारियों के साथ उड़ान समृद्धि की ओर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बहादुरपुर, लाड़पुर सराय, हथौड़िया, सल्लिया, बादशाहनगर, नौगवां, जौनपुर, मीरपुर माफी आदि 51 गांवों में 51 एकड़ क्षेत्रफल पर गन्ने की बोआई का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, अधिशाषी उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, सहायक उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लाल चंद उपाध्याय, सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष (उत्पादन) प्रदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
जैतीपुर। द्वारिकेश चीनी मिल की ओर से शुक्रवार को आजमाबाद और भिटारा गांव में गन्ने की बोआई का शुभारंभ किया गया। मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना पवन कुमार चतुर्वेदी ने विधिवत पूजा-पाठ कर गन्ने की बोआई आरंभ कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बोने के फायदे गिनाते हुए कहा कि इस विधि से कम लागत में अधिक पैदावार मिलती है।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार उपाध्याय ने पेड़ी प्रबंधन और चीनी मिल से किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शंकर सिंह ने कहा कि चीनी मिल की मृदा प्रयोगशाला में अपने खेत की मिट्टी की जांच कराएं। इस दौरान मिल के कर्मचारी अमित कुमार, अनुपम, वरुण,सूरजपुर के ग्राम प्रधान प्रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रोजा क्षेत्र स्थित खेत में गन्ने का बीज डालते चीनी मिल के महाप्रबंधक पंकज गोयनका। स्रोत: जागरू- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें