ओसीएफ रामलीला मैदान में फुटबॉल लीग के पहले मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अति
शाहजहांपुर। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से ओसीएफ रामलीला मैदान में फुटबॉल लीग शुरू हो गई। लीग का पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम एकता क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 3-1 से विजेता रही।
लीग के पहले मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम व एकता क्लब के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें शुरुआत से ही स्टेडियम की टीम हावी रही। खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल कर टीम की बढ़त बनाए रखी। एकता क्लब के खिलाड़ी सिर्फ एक गोल ही कर सके। मैच में निर्णायक की भूमिका कौशल किशोर, प्रवीण कुमार, अनुज कश्यप व अशोक ने निभाई।
इससे पहले लीग का उद्घाटन राष्ट्रीय खिलाड़ी व शाहजहांपुर रत्न से सम्मानित विनोद कुमार दीक्षित ने किया। फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर तक चलने वाली लीग में कुल छह टीमें शामिल हैं। शुक्रवार को शांति एससी बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा के बीच मैच खेला जाएगा।