नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में फुटबाल मैच खेलते खिलाड़ी
दो दिवसीय ओपन पुरुष वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह के तहत मंगलवार को दो दिवसीय ओपन पुरुष वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता हुई। जिसमें दस टीमों ने प्रतिभाग किया। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया था। मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ए और देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पुवायां की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। इस तरह फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम व शांति फुटबाल क्लब ने जगह पक्की कर ली।
जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि मंगलवार को बारिश के चलते फाइनल मैच नहीं हो सका, जोकि अब मौसम सही होेने पर खेला जाएगा। निर्णायक मंडल में प्रेमजीत, खुर्शीद, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, आशु भारती शामिल रहे।