फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में खेल प्रतियोगिता: विवेक और वृंदा ने लगाई सबसे तेज दौड़, कबड्डी में धनराज-सविता इलेवन का दबदबा

Sun, 30 Aug 2026 01:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल श्रृंखला का समापन हुआ। इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। 200 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल श्रृंखला का रविवार को समापन हो गया। बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़ और रस्साकशी में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दौड़ में विवेक और वृंदा ने सबसे तेज दौड़ लगाकर बाजी मारी। कबड्डी में धनराज और सविता इलेवन का दबदबा रहा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मैदान पर 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विवेक वर्मा ने प्रथम, शिवप्रताप द्वितीय व हिमांशु मिश्रा ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में वृंदा शर्मा प्रथम, संध्या वर्मा द्वितीय व शिवानी सक्सेना तृतीय रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में विनायक शर्मा विजेता व शौर्य सिंह उप विजेता बने। बालिका वर्ग में श्रेया पांडेय विजेता व तान्या श्रीवास्तव उप विजेता बने। स्टाफ के बैडमिंटन में डॉ.अरुण यादव विजेता व डॉ.मृदुल पटेल उप विजेता बने। 

विज्ञापन

रस्साकशी में ये बने विजेता 
बालक वर्ग की कबड्डी में धनराज इलेवन विजेता व रुप सिंह इलेवन उप विजेता बने। बालिका वर्ग में सविता इलेवन ने रानी रामपाल इलेवन को हरा दिया। रस्साकशी बालिका में सविता इलेवन विजेता व रानी रामपाल इलेवन उपविजेता बनी। रस्साकशी बालक वर्ग में नीरज चोपड़ा की टीम ने बाजी मारी। अभिनव बिंद्रा टीम उप विजेता बनी। बालिका वर्ग में पीटी उषा टीम ने प्रथम व अंजू बॉकी जॉर्ज टीम द्वितीय रही। 

इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने किया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.अनुराग अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह चारग के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में क्रीड़ा उपसचिव डॉ. प्राजंल शाही ने आभार जताया। प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. नीलू कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें