फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज : 30 एकड़ भूमि खेल विभाग के नाम दर्ज, अब शासन से मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के टिकरी गांव में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 30 एकड़ जमीन खेल विभाग के अभिलेखों में दर्ज हो गई है। जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव को बनाकर शासन को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने का इंतजार है। कॉलेज में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी और कुश्ती आदि प्रमुख खेल रहेंगे। करीब 200 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में खिलाड़ियों को खेल का माहौल देने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाद अब स्पोर्ट्स कॉलेज को बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से कॉलेज के लिए टिकरी में 30 एकड़ भूमि खेल विभाग के नाम दर्ज कर दी गई है।
प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज में करीब 200 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और आवास की व्यवस्था होगी। यहां जिले के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि परियोजना शासन स्तर पर अंतिम स्वीकृति की प्रक्रिया में है। मंजूरी मिलते ही कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


एक परिसर में मिलेगा खेल का माहौल और शिक्षा

कॉलेज में आधुनिक खेल मैदान, छात्रावास, शैक्षणिक भवन, जिम, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ नियमित शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कोच, शिक्षकों और अन्य आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को एक ही परिसर में बेहतर खेल और शिक्षा का माहौल मिल सके।

स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए जमीन मिल गई है। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर है। जल्द ही अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण एजेंसी नामित कर कार्य शुरू कराया जाएगा। यह परियोजना जिले के खेल विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

-एसपी बमनिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें