फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में ब्लॉक स्तरीय 400 मीटर दौड़ में अरबाज और दुर्गा ने मारी बाजी

विज्ञापन
तिलहर में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। नगर के बीआरसी भवन ग्राउंड पर शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में अरबाज और बालिका वर्ग में दुर्गा ने प्रथम स्थान पाकर सभी को पीछे कर दिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में इमरान, राहुल, संजू 200 मीटर में अरबाज, हर्ष, रितेश 400 मीटर में अरबाज, कलीम हुसैन, राहुल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पलक, शिवानी, मोहिनी 200 मीटर में शिवानी, पलक, अनमोल 400 मीटर में दुर्गा, अलका और क्षमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनस, धर्मवीर, अभिषेक, 100 मीटर में अनस, समीर, अभिषेक 200 मीटर में करण, सीलोन और समीर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में काजल, नैंसी, प्रतिमा 100 मीटर में काजल, गौरी, नैंसी 200 मीटर में प्रियांशी, जूली, अंशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्राइमरी बालिका वर्ग में अंशिका, जूली, संध्या, बालक वर्ग में शाहबाज आलम, विनेश और जीशान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में सोनम, अंशिका, वर्षा और बालक वर्ग में अरबाज, रितेश सिंह और राहुल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम और अंशिका ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

कबड्डी सीनियर प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में विद्यालय चावर खास, लखोहा ने द्वितीय, ढकिया रघा ने तृतीय और ढकिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर में राजनपुर ने प्रथम और यूपीएस घटिया रघा ने द्वितीय स्थान पाया। खो-खो प्रतियोगिता में चावर खास ने पहला राउंड जीता और राजनपुर ने द्वितीय राउंड में जीत हासिल की। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघन सरोज, मैनेजिंग कमेटी के शैलेंद्र, मधुकर, रेणु कुशवाहा, अमर बहादुर, महेश्वर सिंह, कमलेश, सर्वेश, अरविंद गंगवार, राजेश्वर सिंह यादव, धर्मपाल, प्रदीप गंगवार, ब्रजमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षिका मिनी गुलाटी और खुशबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें