शाहजहांपुर। नया सत्र शुरू होने के साथ ही पीएम श्री स्कूलों में खेल गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। स्कूलाें को खेल सामग्री खरीदने के लिए बजट पहले ही जारी कर दिया गया है।
जिले में 16 पीएम श्री स्कूलों का संचालन होता है। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं। नए सत्र में पीएम श्री स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ाने की तैयारी की गई है। स्कूलों में मैदान पहले ही विकसित किए जा चुके हैं। वहां पर खेल सामग्री खरीदने के लिए बजट भी जारी किया था। अब वहां पर खेल गतिविधियां कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों को दी गई है।
अनुदेशकों के माध्यम से खेलों को कराया जाएगा। पीएमश्री स्कूल सेहरामऊ दक्षिणी के प्रधानाध्यापक देवेश वाजपेयी ने बताया कि नए सत्र में खो-खो, कबड्डी, वाॅलीबॉल खेल कराए जा रहे हैं। इसके अलावा इंडोर खेल भी कराए जाते हैं।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों में खेलों की गतिविधियां कराई जाती है। नए सत्र में और बेहतर तरीके से खेल कराने के निर्देश दिए गए हैं।