फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी और नेशनल गर्ल्स ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार शाम पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी), डायट प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चली तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन राजकीय इंटर कॉलेज (बालक वर्ग) और नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज (बालिका वर्ग) रहा। बालिका वर्ग में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग की चैंपियनशिप नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की झोली में गई, जबकि बालक सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज, जूनियर वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, सब जूनियर में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चैंपियन बना। इसी तरह बालक सीनियर वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के हरजोत सिंह, बालिका सीनियर वर्ग में श्रीराम सहाय मेमोरियल इंटर कॉलेज नरसुइया की क्षमा शुक्ला, बालिका जूनियर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शीतल और श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की दिव्यांशी सैनी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। बालिका सीनियर वर्ग में श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की ज्ञान देवी और जूनियर वर्ग में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की चांदनी व्यक्तिगत चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहीं। बालक जूनियर और बालक सब जूनियर वर्ग में कोई खिलाड़ी चैंपियन नहीं बन सका।
इससे पूर्व हर्डल रेस, पोल बाल्ट, पीटी, मार्च पास्ट आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। पीटी बालक वर्ग में जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजेता और देवी प्रसाद इंटर कॉलेजे उपविजेता, बालिकाओं में आर्य महिला इंटर कॉलेज विजेता और श्यामलाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज उपविजेता बना। नेशनल गर्ल्स को तीसरा स्थान मिला, जबकि मार्च पास्ट में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज विजेता और श्यामलाल अंगनेलाल कॉलेज उपविजेता बना। समापन पर मुख्य अतिथि जेडी डॉ. प्रदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य अचल मिश्रा, डीआईओएस पंकज पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। सचिव रणवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में जिला क्रीड़ा प्रभारी कैप्टन राम कुमार, सह प्रभारी रत्नेश शुक्ला, अवधेश सिंह, बृजेश सावर्ण, नवाब अली अंसारी, सुधा अग्रवाल, वीना रानी रस्तोगी, पूनम रानी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें