जलालाबाद। गांव मालूपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तर की सीनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं हुई और ब्लॉक स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान मालूपुर का विद्यालय ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया। खेल शिक्षक विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि यह सभी चयनित खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान कबड्डी बालक वर्ग में यूपीएस मालूपुर विजेता व यूपीएस डोलापुर उपविजेता बना। कबड्डी बालिका वर्ग में यूपीएस डोलापुर विजेता व यूपीएस मालूपुर उपविजेता रहा। खो-खो बालक व बालिका वर्ग में यूपीएस मालूपुर विजेता व यूपीएस डोलापुर उपविजेता रहा। सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में इंद्रपाल, अमान, राहुल, बालिका वर्ग में रोली, सोनी, पूनम ने जीत हासिल की। 200 मीटर बालक वर्ग में इंद्रपाल, अमान, राजीव, बालिका वर्ग में रोहिणी, सोनी, गुल्फशा, 400 मीटर बालक वर्ग में इंद्रपाल, अमान, परविंदर, 400 मीटर बालिका वर्ग में रोली, सोनी, गुल्फशा, 600 मीटर बालक वर्ग में राहीद, फरीद, राहुल ने बाजी मारी। गोला फेंक में इंद्रपाल, फरीद, अनिवेश, बालिका वर्ग में रोली, शिवानी, गुल्फशा और चक्का फेंक में फरीद, इंद्रपाल, अनिवेश, बालिका वर्ग में रोली, गुल्फशा, सोनी विजयी रहे। लंबी कूद बालक वर्ग इंद्रपाल, आमान, देशराज, बालिका वर्ग में गुल्फशां, रोली, सोनी और ऊंची कूद बालक वर्ग में इंद्रपाल, आमान, राहुल, बालिका वर्ग में निदा,गुल्फशा,रोली ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक टीम में अरुण कुमार अग्निहोत्री, समर सिंह, विपिन अग्निहोत्री, सुबोध कुमार, त्रिलोकचंद्र शामिल रहे।