फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष योग क्रियाएं सीख मनाई शरद पूर्णिमा

Tue, 27 Oct 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 योग विज्ञान संस्थान की ओर से शरद पूर्णिमा पर विशेष ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधकों को विशिष्ट आसनों, प्राणायाम, ध्यान साधना का अभ्यास कराकर प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शहीद उद्यान परिसर में हुए कार्यक्रम में जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग साधना की दृष्टि से शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होता है और अमृत वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा की चांदनी तनाव और कठिन परिस्थितियों में मन को शांति पहुंचाती है। इसके पश्चात उप प्रधान राम निवास अग्निहोत्री, महिला प्रमुख गीता पांडेय, केंद्र प्रमुख अजय गुप्त, जवाहर लाल, पद्मा गुप्ता, रचना चांदना आदि ने योगासन कराकर उनका महत्व समझाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलदीप कौर, नीलम रस्तोगी, संदीप कौर, ममता अग्निहोत्री, सुमन तिवारी, प्रवीणा गुप्ता, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें