फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाराणसी एक्सप्रेस के ब्रेकयान का पहिया जाम होने से निकली चिंगारी, 30 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली जंक्शन से वाराणसी जंक्शन जाने वाली 14236 वाराणसी एक्सप्रेस के ब्रेकयान का पहिया जाम हो गया। पहिये से धुआं निकलने पर ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रेन के बरेली से चलने के बाद तिलहर से आगे बढ़ने पर रास्ते में रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने ब्रेकयान के पहिये से धुआं निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना पॉवर केबिन को दी। वहां से शाहजहांपुर पॉवर केबिन को जानकारी दी गई। शाम करीब सात बजे ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया।
सूचना पर कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पहिये को दुरुस्त करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी ठीक की जा सकी। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि ब्रेक यान में ब्रेक वॉइडिंग हो गई थी। उसे सही कराकर ट्रेन रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें