फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल दुर्घटना में घायलों के लिए सपाइयों ने दिया खून

Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
रक्तदान कैंप में सपाई
विज्ञापन
कानपुर में पुखरायां के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में घायलों की जीवन रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रक्तदान करके समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर रक्तदानियों ने ट्रेन हादसे के घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के 78वें जन्म दिन को पार्टी नेतृत्व ने विकास दिवस में मनाने की घोषणा की थी, लेकिन ट्रेन हादसे को देखते पार्टी नेतृत्व ने घायलों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने के निर्देश दिए। इसी के अनुपालन में पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कैंप लगाकर रक्तदान किया। रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हादसे को देखते नेताजी ने अपने जन्म दिन का कार्यक्रम निरस्त करके संवेदनशील राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। पहले दिन नौ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ने बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल पहुंचने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सपा के नगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, हिमांशु बाजपेयी, सचिन मिश्रा, श्यामजी शुक्ला, अंकुर कटियार, अवधेश यादव, मोनू कुरैशी, जवाहर सिंह टुटेजा, भूपेंद्र मिश्रा, रवि सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें