फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीडीए की भागीदारी और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करेगी सपा

विज्ञापन
सिंधौली के ढकिया रनवास में पीडीए चौपाल में बोलते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली ब्लॉक के ग्राम ढकिया रनवास में सपा की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पीडीए की भागेदारी और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं। सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। सपा पीडीए के हक, सम्मान और भागीदारी की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, लेकिन बढ़ती लागत और खाद-पानी की समस्या के साथ फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से वे परेशान हैं। आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और नवनियुक्त जिला सचिव वरुण शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अरुण दीक्षित, रामदेव, रमाकांत, जगदीश प्रसाद, नरेंद्र कुमार, सुनील सिंह, अखिलेश तिवारी, असलम खान, डॉ. रामपाल वर्मा, संजीव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें