फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाएगी सपा, आज से होंगी विधानसभा स्तर पर बैठकें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करते जिलाध्यक्ष तनवीर खां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से दो से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जाएगा। शनिवार को विधानसभा स्तर पर बैठकें कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि चार अक्तूबर को जिले में वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। समापन पर संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन और राष्ट्रगान होगा। तनवीर खां ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल करते हुए इस्तीफे की मांग की। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश सरकार पर पुल और हाईवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, रामसूरत यादव, विजय सिंह और सैयद रिजवान अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें