फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जौहर विश्वविद्यालय का भवन तोड़े जाने के आदेश के विरोध में सपा का धरना

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी भवन में धरना देते  मुलायम सिंह यू​थ बिग्रेड के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय का भवन ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को गांधी भवन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।
विज्ञापन

सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तैयब खान ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। भवन को ध्वस्त करने का निर्णय छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
सपा नेता ने आरोप लगाया कि इस फैसले से अभिभावकों और आमजन में भी नाराजगी है। शिक्षा के मंदिरों को संरक्षित और सुदृढ़ किया जाना चाहिए। इस बीच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। इसमें राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर भवन ध्वस्त करने के आदेश की समीक्षा कराने व विश्वविद्यालय के हित में निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान राजन सिंह, गुरुप्रीत सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें