शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों की समीक्षा करते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि सभी जुलूस मार्गों एवं प्रमुख चौराहों का पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।
एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इससे होली को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। एसपी ने कहा कि यूपी-112 व अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूर्णतः सक्रिय रखें। संवाद