शाहजहांपुर। लखीमपुर के धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया ने शाहजहांपुर में अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने लोकसभा में कहा कि उन्होंने पढ़ा है कि शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पर मर मिटने वालों की यही बाकी निशां होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के अंदर लगातार शहीदों, संतों व महापुरुषों को अपमानित किया जा रहा है। उनकी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का काम किया जा रहा है। उनपर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
शाहजहांपुर में आजादी की लड़ाई में हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद अशफाक उल्ला खां, ठा. रोशन सिंह व पं. रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमाओं को रात के अंधेरे में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह सपा की ओर से मांग करते हैं कि सत्ता के संरक्षण में ऐसा करने वाले अराजकतत्वों को कड़ी सजा दी जाए। संवाद