फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हादसा: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सपा जिला उपाध्यक्ष के भतीजे की मौत, दूसरा घायल

Thu, 12 Dec 2024 07:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: सपा जिला उपाध्यक्ष को लेने जा रहे उनके भतीजों की कार डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में सपा जिला उपाध्यक्ष के एक भतीजे की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। गांव गंगसरा में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में सपा के जिला उपाध्यक्ष के भतीजे की मौत हो गई। दूसरा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


खुटार के गांव सलनहा निवासी मिश्रीलाल सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह लखनऊ में एक बैठक में गए थे। बुधवार रात दस बजे वह पुवायां पहुंचे। इसके बाद उनका भतीजा सुमित (20 वर्ष) और सचिन कार से उन्हें लेने के लिए पुवायां आ रहे थे। रास्ते में गंगसरा के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई।

हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सचिन की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें