फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूख हड़ताल पर बैठे दो बुजुर्गों की बिगड़ी हालत

Wed, 11 Dec 2024 12:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में वजीरपुर घाट पर भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर ले जाते कार्यकर्ता। स
विज्ञापन
अल्हागंज। रामगंगा के वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल बनवाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश का धरना और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे दो बुजुर्ग कार्यकर्ताओं की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची टीम ने पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह और अहिबरन का स्वास्थ्य ठीक नहीं पाया। इस पर रघुनाथ सिंह को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया और अहिबरन को घर जाकर विश्राम करने की सलाह दी गई। भूख हड़ताल की अगुआई कर रहे सपा नेता रामवीर सिंह सोमवंशी और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अतित गुप्ता बागी ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद अस्पताल जाने से मना कर दिया। भाकियू के धरना में शामिल जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अनुज सिंह, अतुल सिंह, नरेंद्र सिंह सोमवंशी आदि का कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद

उत्साहवर्धन करने पहुंचे कांग्रेसी


शाहजहांपुर। अल्हागंज के वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं का उत्साहवर्धन करने कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे। अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि सर्दी में नदी किनारे भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों का जज्बा तारीफ लायक है। अभी कुछ समय पहले कोलाघाट पुल पर चार पहिया वाहनों के संचालन की मांग को लेकर यही अनशनकारी बैठे थे और वह जंग जीती भी थी। वाहनों का संचालन शुरू हुआ। वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल की मांग भी पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें