भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के समय जनता ही भाजपा को हराने का काम करेगी। अखिलेश यादव का स्वागत करने वाली बेटी के पिता को सुपरवाइजर से चपरासी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि बेटी ने पाप नहीं किया। भाजपा के लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानून तोड़ने वाले भाजपा में ही हैं।
सिद्दीकी बोले- ऐसी सरकार नहीं देखी
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 29 साल विधायक और चार बार कैबिनेट मंत्री रहते हुए ऐसी सरकार नहीं देखी। सीतापुर में पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, मेरठ में मां-बेटी को दौड़ाकर पीटकर मार डालना और बुदेलखंड में प्रजापति समाज के युवक की शादी में दूल्हा बने होने के दौरान उठाकर पटक दिया गया। चारों तरफ अत्याचार किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सैयद कासिम रजा, रऊफ खान आदि मौजूद रहे।