फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में शादी से एक दिन पहले युवती ने प्रेमी संग दी जान, पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव

Wed, 06 May 2026 03:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के परौर इलाके में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। कुबेरपुर और कुइयां दांडी के बीच एक आम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। युवती की बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक-युवती एक ही गांव के निवासी थे।  
विज्ञापन
प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के परौर थाना इलाके में शादी से एक दिन पहले युवती ने अपने प्रेमी के साथ जान दे दी। बुधवार सुबह दोनों के शव आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। सुबह खेत की तरफ से गुजर रहे लोगों ने शव देखे। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की पहचान 18 वर्षीय शुभेंद्र के रूप में हुई है। युवती भी उसी गांव की बताई गई है। युवती की शादी तय हो गई थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आनी थी बरात 
जानकारी के मुताबिक, परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी शुभेंद्र का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। बृहस्पतिवार को युवती की बरात आनी थी। उसके घर मंगलवार की रात हल्दी का कार्यक्रम था। रात में किसी समय युवती घर से निकल गई। सुबह जागने पर युवती के घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके कुछ देर बाद ही युवती का का शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी मिली। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

यह भी पढ़ें- UP: जिम में बने कमरे में था गुप्त कैमरा, यहीं करता था घिनौना काम; ट्रेनर अकरम ऐसे करता था महिलाओं को इम्प्रेस
 

युवक के परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
रात से लापता था युवक 
सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात गांव में दो बरातें आई थीं। उन्होंने सोचा था कि बेटा बरात में होगा। इसलिए उसकी तलाश नहीं की गई। एक ही गांव का मामला होने के बाद भी लड़की पक्ष बदनामी के डर से मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अभी मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे अरुण ने बताया कि बुधवार को सुबह युवक और युवती के शव कुबेरपुर गांव के समीप आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों बालिग और एक ही बिरादरी के थे। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। घटना की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें