फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज उठा रही सपा : डॉ. इमरान

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक में बोलते छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.इमरान इदरीसी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.इमरान इदरीसी ने कहा कि पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपनी भाषा व सरल व्यवहार को जनता के बीच कायम रखें। पूरे प्रदेश में सिर्फ सपा दबे, कुचले, गरीबों और अल्पसंख्यकों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए आवाज को बुलंद कर रही हैं।
विज्ञापन

वह मोहल्ला अंटा स्थित सपा कार्यालय में जोनल, सेक्टर प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों व फ्रंटल अध्यक्षों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। कहा कि पिछले दस साल से हम लोग सत्ता में नहीं हैं, लेकिन संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मेहनत और संघर्षों से देश की तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है।
जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। वर्ष 2027 में पीडीए व सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से अपने बूथों को प्रत्येक विधानसभा में मजबूत करने के लिए जुट जाए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, विजय सिंह, संजीव कुमार वर्मा, जितेंद्र प्रसाद गौतम, लखन प्रताप सिंह, दोदराम वर्मा, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे। संचालन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें