फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसपी जीआरपी ने दो टीमों का किया गठन, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Mon, 09 Dec 2024 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरिद्वार से अयोध्या जा रहे मॉरिशस के नागरिक का बैग ट्रेन से चोरी होने के मामले में जांच शुरू हो गई है। एसपी के निर्देश पर सीओ जीआरपी ने वारदात के खुलासे के लिए दो टीमाें का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने स्टेशनों पर कैमरे की फुटेज देखीं। मॉरिशस के रॉयल रोड, पेटिट रैफ्रे निवासी जयप्रकाश बुशगोपाल ने टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हैं। वह हरिद्वार से अयोध्या जाने के लिए चार दिसंबर को दून एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वह एसी कोच के लोअर बर्थ में थे। रात करीब दो बजे मेंटीनेंस विभाग के तीन लोग उनके पास आए और तापमान चेक कर लगे। वह नींद में थे। वे लोग बार-बार वहां आते रहे। सुबह 05:30 बजे शाहजहांपुर में ट्रेन आने पर उनका बैग गायब मिला।

उन्होंने बताया कि भूरे रंग के बैग में पासपोर्ट, पांच सौ यूरो, दस हजार मॉरिशस मुद्रा, अन्य कागजात व सामान था। चारबाग जीआरपी में तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कर शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रांसफर किया गया। सीओ जीआरपी ने थाना प्रभारी व एसआई के नेतृत्व में टीम का गठन किया। रविवार को टीमों ने शाहजहांपुर, बरेली व उसके पीछे के स्टेशनों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि ट्रेन के कोच के अटैंडेंट व अन्य कर्मियों को बयान के लिए बुलाया जाएगा। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें