फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 1976 बूथों पर पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा

Mon, 09 Dec 2024 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सराय काइयां में बच्चे को पोलिया ड्राप  पिलाती जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत: स्वास्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पोलियो बूथ दिवस मनाया गया। जिले के 1976 बूथों पर बच्चों को शाम तक दवा पिलाई गई। सोमवार से 13 दिसंबर तक 991 टीमें घर-घर पहुंचेंगीं।
विज्ञापन


मोहल्ला सरायकाइयां में नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाने की अपील की। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि भारत पोलियो से मुक्त हो गया है। पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस होने के चलते भारत के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित करना जरूरी है।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि 13 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगीं। कार्यक्रम में डॉ. वीएस चंदेल, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज मिश्रा, यूनिसेफ से हुदा जेहरा, एसएमओ डॉ. आकांक्षा यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, डीपीएम मोहम्मद इमरान, डीसीपीएम पुष्पराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें