फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने खत्म कराया अनशन

Fri, 14 Aug 2015 11:00 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में कार्यरत लिपिक का ट्रांसफर होने के बाद भी उसे यहां से न हटाने के विरोध में अनशन पर बैठे वित्त विहीन बेसिक शिक्षकों का धरना समाप्त कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और डीआईओएस धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने शिक्षकों से धरना समाप्त करने या धरने के दौरान शोर-शराबा न करने की बात ही। साथ ही इस मामले में धैर्य रखने की बात कही। आज अनशन पर राकेश यादव और सुशील कटियार बैठे थे, जिन्हें सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने जूस पिलाकर देर शाम अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे दोनों अनशनकारियों का हाल जानने के लिए पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव और डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने कहा कि वे लोग शांतिपूर्वक तरीके से धरना दें। नारेबाजी एवं शोरगुल से दफ्तर का काम प्रभावित होता है। कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट की चीफ स्टेंडिंग कमेटी से मिलकर निर्देश प्राप्त करने हैं। इसके बाद इस मसले का हल किया जाएगा। इसके जवाब में वित्त विहीन बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि यह हल अनशनकारियों के मरने से पहले हो पाएगा क्या? इस पर श्रीवास्तव ने कहा कि अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। यदि तबियत बिगड़ेगी तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। देर शाम सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने अनशन खत्म करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें