फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के शिविर में 185 जवानों ने किया रक्तदान

Fri, 14 Aug 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर और युवा पीढ़ी को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के लिए सेना की ओर से तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को छावनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 185 जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

मथुरा में स्थित स्ट्राइक कोर की गोल्डन जुबली 17 से लेकर 21 अगस्त तक मनाई जानी है। इसके लिए लगातार तैयारियां करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पाइप बैंड बजाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बृहस्पतिवार को लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ बिग्रेडियर जेएस सरन ने किया। सुबह करीब नौ बजे 125 जवानों और युवकों ने रक्तदान करने के लिए फार्म भरा था। इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ती रही। दोपहर में शिविर समापन तक 185 लोगों ने रक्तदान किया था। सेना की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर लगाने की व्यवस्था बरेली की आईएमए की ओर से की गई थी। इस शिविर में सेना के जवानों के साथ एनसीसी के जवान भी शामिल रहे।

एनसीसी कैडेट्स के सामने बजाया पाइप बैंड
कैंट एरिया में चल रहे एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को सेना का पाइप बैंड बजाया गया। एनसीसी के कैडेट्स के लिए छावनी के आडिटोरियम में सेना के जवानों ने एनसीसी कैडेट्स के सामने पाइप बैंड बजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें