फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की चाल चलने लगी बसपा: आदित्य नाथ

Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
योगी अाद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर के सांसद महंत आदित्य नाथ ददरौल सीट के कांट के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर तीखे हमले किए। बसपा सुप्रीमो पर सपा की नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 14-15 वर्षों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुनियोजित ढंग से 800 दंगे हुए हैं जिनमें दलितों पर बेतहाशा अत्याचार हुए, उनके धार्मिक त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई लेकिन मायावती ने विरोध में एक शब्द नहीं बोला उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में बेटी-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। गुंडों से डरकर उन्हें पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है। लोग पलायन करते हैं। अवैध बूचड़खानों की बाढ़ आ गई है। महंत आदित्य नाथ ने सपा पर सिर्फ मुसलमानों का हित सोचने का आरोप कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा हो या मेरठ, मुरादाबाद, बरेली का, हर जगह दलितों-पिछड़ों, किसान-मजदूरों को पलायन करना पड़ा। उनकी आवाज तक दबा दी गई। आदित्य नाथ ने कहा कि ऐसे दंगे पूर्वी यूपी में नहीं होते क्योंकि वहां के लोग अपनी सुरक्षा करना जानते हैं। महंत ने कहा कि दंगे हों या गुंडागर्दी और अवैध बूचड़खानों का निर्माण, इनका सीधा संबंध सत्ता में बैठे लोगों से हैं। वे नहीं चाहते कि पशु तस्करी रुके। दंगे बहू-बेटियों की छेड़खानी से शुरू होते हैं और फिर पीड़ितों पर ही मुकदमे लाद दिए जाते हैं।
विज्ञापन

जनसभा में उमड़ी भीड़ से गदगद भाजपा नेता ने कहा कि यूपी में परिवर्तन की आंधी चल रही है। भाजपा के प्रति जनता का उत्साह देखकर सपा-बसपा के अरमानों पर पानी फिर रहा है। दलितों और मजलूमों की आवाज दबाकर बसपा कांशीराम और डॉ. अंबेडकर के सपने चकनाचूर कर रही है। मायावती ने अपराधियों को टिकट बांटने और संरक्षण देने में सपा से होड़ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस हो या बसपा, किसी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की सुरक्षा, बालिका शिक्षा, चिकित्सा को शामिल नहीं किया। भाजपा ने इन सभी मुद्दों के साथ पांच लाख नौकरी देने का वादा किया है, वह भी बिना तुष्टिकरण के। भाजपा सबका साथ-सबका विकास की बात करती है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने भी सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने भी जनता से वोट मांगे। रामसागर यादव के संचालन में हुई सभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी, अखिलेश पाठक, अरुण यादव चैनू, मुन्ना सिंह, संतोष दीक्षित, लाल बेटा मिश्रा, पवन मिश्रा, बाबूराम गुप्ता, डीपी वाजपेयी, शांति प्रकाश अवस्थी, जसपाल सिंह, अनुपम मिश्रा, पंकज सिंह, पवन मिश्रा, पृथ्वी राज सिंह, सुमित भदौरिया, राजकमल वाजपेयी, बाबू सिंह, सिकंदर आदि ने भी सभा को संबोधित किया। 
रामपुर के बदतमीज मंत्री ने फैलाई गंदगी
सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां का नाम लिए बगैर महंत आदित्य नाथ ने कहा कि रामपुर का  एक बदतमीज मंत्री है जिसने सफाई का ठेका लेकर पूरे प्रदेश में गंदगी फैला रखी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल उसे कई बार चेतावनी दे चुका है लेकिन इसके बावजूद सपा-बसपा ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें