शाहजहांपुर। सांस्कृतिक क्षेत्र में जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारतेंदु नाट्य विद्यालय रंग मंडल के प्रमुख के तौर पर तिलहर की सिंह कॉलोनी निवासी रमापति द्विवेदी सोती का चयन किया गया है। वरिष्ठ रंगकर्मी शिवा सक्सेना, अंशू साहू रीना का ए श्रेणी में चयन हुआ है।
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के गुरु जरीफ मलिक आनंद के शिष्य रमापति द्विवेदी सोती ने गांधी भवन से रंगमंच की शुरुआत की। उन्होंने अपने अभिनय से देश-विदेश तक छाप छोड़ी। वह कई देशों में नाटक करने के साथ ही प्रशिक्षण भी देते हैं। उनका चयन भारतेंदु नाट्य विद्यालय रंग मंडल के प्रमुख के तौर पर हुआ है।
इसी तरह मंथन आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष शिवा सक्सेना और उनकी संस्था की अंशू साहू रीना भी भारतेंदु नाट्य विद्यालय में ए श्रेणी में चयनित हुए हैं। शिवा ने बताया कि 12 जनवरी को संस्कृति विभाग ने आवेदन मांगे थे। उन्होंने ए-ग्रेड में आवेदन किया था। एक जनवरी को साक्षात्कार के बाद रिजल्ट आया। उन्हें जिले के तमाम रंगकर्मियों ने बधाई दी है। संवाद
रमापति द्विवेदी सोती
रमापति द्विवेदी सोती