फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में बेटा जेल में...पिता को गोली मार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। रंजिश में एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया गया। उनका बेटा दुष्कर्म के आरोपी में पहले से जेल में है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की बहू ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

रीतू देवी ने पुलिस को बताया कि 28 जून की शाम उनके ससुर खेमकरण लखीमपुर के गांव पड़सर में मंदिर गए थे। घर लौटते समय तलैया चौराहे के पास पहुंचे। तभी तीन लोग वहां आए और उनके ससुर से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर खेमकरण को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से उसके ससुर गंभीर घायल हो गए। गोली मारने के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
सूचना घर पहुंची तो परिवार के लोग वहां पहुंचे और खेमकरण को खुटार सीएचसी ले गए। खेमकरण ने परिजन को गोली मारने वालों के बारे में बताया। सीएचसी से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रीतू देवी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक महिला ने उनके देवर सूरज पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूरज जेल में है। इसी रंजिश में उनके ससुर को गोली मारी गई है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें