फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सैनिक की मां को पीटा, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। रास्ते पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर तीन लोगों ने गांव नरायणपुर की रहने वालीं शकुंतला देवी को पीट दिया। एसपी के आदेश पर एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उनका पुत्र विक्रम सिंह भारतीय सेना में है और दूसरा पुत्र रंजीत सेवानिवृत्त सैनिक है।
विज्ञापन

शकुंतला देवी ने बताया कि गांव के सच्चिदानंद और उनकी पत्नी किरन, मुनेंद्र की पत्नी निर्मला ने 16 अगस्त को उसके घर के सामने रास्ते पर अवैध कब्जा कर टिनशेड डाल दिया। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। शकुंतला देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें